काशीपुर, जुलाई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। जुलाई में भारी बारिश और अधिक नमी के कारण बागवानी फसलों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल चंद्रा ने किसानों को आम, लीची, अमरूद, नींबू वर्गीय फल, पपीता और कटहल के नए पौधे लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गड्ढों में सड़ी गोबर खाद, नीम खली और ट्राइकोडर्मा मिलाकर पौधरोपण करें। तराई क्षेत्र में जलभराव से बचाव जरूरी है। पुराने पेड़ों की सूखी व रोगग्रस्त शाखाएं काटकर कटे भाग पर चौबटिया पेस्ट या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड लगाएं। लौकी, तुरई, करेला और खीरा को मचान विधि से उगाएं। हल्दी-अदरक में मिट्टी चढ़ाएं तथा आम-लीची में तना छेदक कीट के लिए फेरोमोन ट्रैप लगाएं। यह भी पढ़ें- घर में ऐसे उगाएं जामुन का पेड़, सही देखभाल से सालों तक मिलेगा मीठा फल बारिश में कीटनाशक छिड...