कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए खेती के गुर
मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के द्वारा चलाए जा रहे 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत मऊ के बढुआ गोदाम क्षेत्र में राष्ट्रीय बीज विज्ञान एव प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर सिखाएं। साथ ही मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, जैव उर्वरकों को विकल्प के रूप में उपयोग और सतत कृषि तकनीकों के बारे में की जानकारी दी। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.अंजनी कुमार सिंह ने मृदा की उर्वरा शक्ति को संजोए रखने पर बल दिया। उन्होंने मृदा के लिए लाभकारी सूक्ष्मजीवों तथा सूक्षमजीव आधारित उत्पादों के प्रयोग से रासायनिक उर्वरक की किस प्रकार बचत की जा सकती है, इसके बारे में किसानों को विस्तार से समझाया। वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.