सहारनपुर, मई 14 -- नागल। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान व कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत लाखनौर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. देवाशीष दत्ता ने किसानों को मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों व फसलों की आवश्यकता अनुसार अनुशंसित उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी।डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा ने किसानों को बताया कि संतुलित उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग से कृषि लागत में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।डॉ. बीएल मीणा ने मृदा परीक्षण हेतु सही तरीके से मिट्टी का नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि का विस्तार से प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जैविक खाद का प्रयोग करें, बनी रहेगी मिट...