अयोध्या, अप्रैल 11 -- भदरसा संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति मसौधा ने गोष्ठी कर किसानों को गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिससे किसान गन्ने की बुवाई अधिक करें। क्षेत्र के गन्ना किसान कृषि क्षेत्र में विकसित तकनीकी एवं सामयिक विधाओं को अपनाकर अपनी प्रति हेक्टेयर लगात में कमी लाकर गन्ने की खेती को और लाभकारी बना अपनी आय को दुगुना कर सकते है। यह बातें जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने समिति क्षेत्र के ग्राम गोयड़ी के पंचायत सभागार में आयोजित क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामूहिक सभा के दौरान किसानों से रूबरू होते हुए कहीं।जिला कृषि अधिकारी ने क्षेत्र के गन्ना किसानों की बुवाई एवं आपूर्ति के दरमियान आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए जनपद की अपनी विभागीय टीम के संकल्प एवं प्रतिबद्धता दोहराते हुए उसके हर स्तर पर सम्यक निस्तारण ...