लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिला कृषि विज्ञान केन्द्र में गुरूवार को 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें बदलते मौसम, घटती उपज और बाजार की चुनौतियों के बीच किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा की गई। जलवायु परिवर्तन और अल-नीनो के संभावित प्रभावों और इससे निबटने को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई। इसका फार्मूला ढूंढते हुए वैज्ञानिकों ने कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों, ड्रिप इरिगेशन और वैज्ञानिक खेती पद्धतियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वैज्ञानिकों ने कहा कि अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और बहुआयामी कृषि माडल अपनाने का समय आ गया है। लैब टू लैंड यानी प्रयोगशाला से सीधे खेत तक तकनीक पहुंचाने की रणनीति पर जोर देते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से म...