अयोध्या, जुलाई 18 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले 28 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश तथा कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देश में विवि द्वारा गोद लिए गए गांव डिली गिरधर, सिधौना, जोरियम, गोकुला, बिरौली झाम के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान कुलपति ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभाग...