कृषि विश्वविद्यालय में फिर गूंजेगी किसानों की आवाज
अयोध्या, जून 10 -- कुमारगंज,संवाददाता। क्षेत्र के आसपास 25 किलोमीटर परिधि के किसानों को एक बार फिर नियमित रूप से वैज्ञानिक सलाह और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी। विश्वविद्यालय परिसर में दशकों से बंद पड़े नरेंद्र देव आकाशवाणी केंद्र और कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक) को पुनः शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नरेंद्र देव आकाशवाणी केंद्र के संचालन से किसानों को प्रत्येक कृषि सीजन में फसल उत्पादन, उन्नत खेती, नई तकनीकों, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि संबंधी वैज्ञानिक सलाह समय-समय पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे क्षेत्र के किसानों को खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.