कृषि विश्वविद्यालय में गुजरात स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
मेरठ, मई 1 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर पदयात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने भाग लिया। वेटनरी क्लीनिकल कॉम्पलेक्स सभागार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। एनएसएस व एनसीसी इकाइयों द्वारा सफाई अभियान, भ्रमण तथा टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरण किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। कुलपति ने गुजरात के विकास मॉडल से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- श्री दिव्य वेद, पुराण और गीता प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का हुआ समापन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.