मेरठ, मई 30 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को "एकेडमिया इंडस्ट्री मीट" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और समस्या समाधान की योग्यता भी विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इंडस्ट्री के साथ अधिक से अधिक सहयोग और एमओयू करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे छात्रों को इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और नई तकनीकों की जानकारी मिल सके。

कार्यक्रम में भाषण कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विचारों को जन्म देते हैं और उद्योग उन्हें वास्तविकता में ब...