मेरठ, मार्च 24 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों को करियर और कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता कृषि डॉ. विवेक, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन डॉ. आर.एस. सेंगर, प्रो. अजय कुमार, डॉ. डी.वी. सिंह एवं डॉ. एस.के. गुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर डॉ. विवेक ने छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वहीं डॉ. आर.एस. सेंगर ने आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्रों को लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी।मुख्य वक्ता डॉ. अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.