मेरठ, मई 27 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने विश्वविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने की घोषणा की। पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से प्लास्टिक उपयोग बंद करने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कैंपस और कैंटीन में प्लास्टिक या पॉलीथिन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी टीम भी गठित की गई है, जो समय-समय पर कुलपति को रिपोर्ट देगी। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि माइक्रोप्लास्टिक अब खाद्य पदार्थों, पानी और मानव शरीर तक में पहुंच चुका है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- पीयू में मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'साथी' अभियान शुरू विश्वविद्यालय अब किसानों और ग्रामीणों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव...