चतरा, अप्रैल 7 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के जोरी बाजार निवासी प्रहलाद चौधरी मछली पालन के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार सृजन हेतु उनके द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। मछली पालन के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता का लोहा अब कृषि विश्वविद्यालय भी मानने लगा है। कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे 10 दिनी ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव से संबंधित प्रशिक्षण में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रहलाद चौधरी को इस प्रशिक्षण शिविर में इसलिए बुलाया गया है, ताकि धरातल पर मछली पालन के क्षेत्र में उनके बेहतर कार्यों का अनुभव कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिल सके। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि विश्वविद्यालय के गमला कॉलेज के कॉलेज ऑफिसर साइंस के सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.