मेरठ, मई 23 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परिसर के अंदर वाहनों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर शुक्रवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। छात्र सागर चौधरी ने बताया कि कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों के प्रवेश और संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध से उन्हें रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय का परिसर काफी बड़ा है और विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं तथा छात्रावासों के बीच लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- कृषि विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों का प्रदर्शन, हंगामा प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्व...