लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में कृषि विश्वविद्यालयों में शोध परियोजनाओं के लिए 23.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बांदा के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को विभिन्न शोध परियोजनाओं के लिए 10.26 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सात करोड़, अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को एग्रो क्लाइमेटिक जोन में कृषि शोध एवं शिक्षण के विस्तार को पांच करोड़ दिए गए हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1.08 करोड़ व ई ऑफिस व्यवस्था के लिए 2.50 लाख रुपये दिए गए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शोध से किसानों को लाभ दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.