कृषि विश्वविद्यालयों के स्तर पर होगी कृषि विज्ञान केन्द्रों की रैंकिंग
लखनऊ, सितम्बर 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कृषि विश्वविद्यालयों के स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की रैंकिंग की जाएगी। साथ ही प्रत्येक केवीके को आदर्श मॉडल के रूप में विकसित भी किया जाएगा। केवीके के शोध व कृषि प्रसार को विस्तार देने के लिए कम से कम प्रत्येक दो माह में उच्च स्तर से कृषि विज्ञान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षणभी किया जाएगा। मंगलवार को राजधानी स्थित कृषि भवन में हुई प्रदेश के सभी 89 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों एवं प्रभारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय किया गया।कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) किसानों के लिए मंदिर के समान हैं यहां वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध एवं नवाचार केवल प्रक्षेत्रों तक सीमित न रहकर किसानों के खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.