कृषि विवि में विजेता प्रतिभागियों को कुलपति ने किया पुरस्कृत
समस्तीपुर, अगस्त 16 -- पूसा, निसं.। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर में शनिवार को कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में विवि की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। समारोह के दौरान मार्च पास्ट और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। बाद में चयनित प्रतिभागियों को कुलपति ने पुरस्कृत किया। इसमें नृत्य एवं मार्च पास्ट में कैंपस पब्लिक स्कूल पूसा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि केन्द्रीय विद्यालय पूसा को दोनों में ही द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मौके पर कुलपति ने कहा कि हमारी स्पष्ट सोच है कर्मचारी का सम्मान होगा, तो संस्थान का सम्मान बढ़ेगा। शिक्षक सशक्त होगा, तो विद्यार्थी सशक्त होगा और विद्यार्थी सशक्त होगा, तो राष्ट्र सशक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.