मेरठ, मार्च 31 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में डॉ. सतेंद्र कुमार खारी को निदेशक प्रसार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं अनुश्रवण कार्यालय की ओर से जारी किया गया। आदेश के अनुसार वर्तमान निदेशक प्रसार डॉ. प्रवीण कुमार सिंह के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद यह व्यवस्था की गई है। डॉ. खारी फिलहाल संयुक्त निदेशक प्रसार के पद पर कार्यरत थे और उद्यान विभाग में प्राध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. खारी 21 सितंबर 2022 से संयुक्त निदेशक प्रसार का दायित्व संभाल रहे थे। आदेश जारी होने के बाद डॉ. खारी ने निदेशक प्रसार का कार्यभार ग्रहण कर लिया। मौके पर कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह, डीन वेटनरी डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. विवेक धामा, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.