समस्तीपुर, अगस्त 2 -- पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पीएम ने नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी,डॉ. दिनेश रजक समेत कृषि अभियंत्रण एवं फ़ूड टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा-मुक्त भारत के निर्माण के प्रति जागरूक करना एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पीएम के विचारों को गंभीरता से सुना एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नशामुक्ति के लिए किया गया पीएम के क...