मेरठ, जून 29 -- सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 19वें दीक्षांत समारोह से पूर्व 'मां-बेटी सम्मेलन' के तहत छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने किया। पहले दिन 117 छात्राओं के ब्लड सैंपल लेकर स्वास्थ्य जांच की गई। तीन दिनों में करीब 500 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। छात्राओं की स्वास्थ्य रिपोर्ट सम्मेलन में उनकी माताओं के साथ साझा की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण (छात्रा) डॉ. रश्मि सिंह के निर्देशन में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...