मेरठ, अप्रैल 20 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में शनिवार को वेद-पुराण एवं गीता पर आधारित दो सप्ताह के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ आर्ट्स, कल्चर, लैंग्वेज एंड ट्रेड और अंतरराष्ट्रीय संबंध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने युवाओं से वेदों और धार्मिक ग्रंथों के ज्ञान से जुड़कर जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता इस्कॉन, मेरठ से ध्रुव प्रभु और पूर्व आईएफएस अधिकारी व वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष डीवी कपिल रहे। वक्ताओं ने सनातन मूल्यों, आत्मज्ञान और नैतिकता के माध्यम से जीवन के गहरे अर्थ को समझने पर प्रकाश डाला। इस पाठ्यक्रम के पहले दिन करीब 150 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.