कृषि विवि दीक्षांत समारोह: वाराणसी के किसान की बेटी ने हासिल किया चांसलर स्वर्ण पदक
बांदा, अगस्त 12 -- बांदा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को मेधा और प्रतिभा का सम्मान हुआ। दीक्षांत समारोह में बेटियों ने भी अपनी मेधा को साबित किया। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 250 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। इनमें 48 बेटियां भी शामिल हैं। वहीं आठ छात्राओं सहित 18 मेधावियों को मेडल के लिए चयनित किया गया। बीएससी कृषि (ऑनर्स) में वाराणसी जिले के छोटे से गांव की रहने वाली किसान की बेटी अनुष्का सिंह ने चांसलर मेडल हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। दीक्षांत समारोह में 207 छात्रों और 43 छात्राओं को मुख्य अतिथि विशेष कार्याधिकारी व अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बेबड़े और प्रसिद्ध कषि वैज्ञानिक डॉ.वीवी सदामते तथा कुलपति प्रो.केवीएस राजू ने उपाधियां सौंपी। यह भी पढ़ें- वाराणसी के किसान की बेटी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.