मेरठ, मार्च 18 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय में छात्रों के रोजगार अवसर के लिए तीन दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए अनुशासन के साथ ज्ञान अर्जित करना चाहिए। बताया कि प्रशिक्षण में वैदिक गणित, निर्णय क्षमता और रीजनिंग जैसे विषय शामिल किए गए हैं, जो छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने मौरल वैल्यू, सकारात्मक एटीट्यूड और पर्यावरण विज्ञान के ज्ञान को भी आवश्यक बताया। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय में जल्द ही सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे, जिससे वे स्वस्थ और तनावमुक्त रह सकें।उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय की प्रगति की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.