लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने सेवाकाल में दिवंगत हुए 11 सरकारी सेवकों के आश्रितों को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्तियां मृतक आश्रित नियमावली-1974 के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की संस्तुति पर की गई हैं। नवनियुक्त कार्मिकों में पम्मी कुमारी, अयान रिजवान, सृष्टि कुशवाहा, पंकज राठौर, नित्या तिवारी, अनिकेत कुमार, प्रीती कुशवाहा, जीशान अली, ब्रजेन्द्र कुमार, अजीत सिंह और पुलकित श्रीवास्तव शामिल हैं, जिन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 (रुपये 21,700-69,100) पर मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों में तैनात किया गया है। नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, सभी कार्मिकों को कार्यभार ग्रहण करने के एक वर्ष के भीतर 'सीसीसी' प्रमाण पत्र और टंकण में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति ...