मुजफ्फर नगर, जून 28 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्ट्रेशन एवं ज्वाइनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स विभाग के एप्लीकेशन फार्म की चार प्रतियां, विभिन्न अभ्यार्थियों के नाम से तैयार 14 दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किए है।थाना प्रभारी सिविल लाइन महावीर सिंह चौहान ने बताया कि 19 जून को दीपक निवासी गांव मंधेडा थाना शाहपुर ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि कुछ आरोपियों ने कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। यह भी पढ़ें- कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो दबोचे पुलिस ने रिपोर्ट...