कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक बने बेलहरी के रत्नेश
सुल्तानपुर, जून 26 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी रत्नेश कुमार का उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) पद पर चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सफलता मिलने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। रत्नेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, बड़े भाइयों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उनके पिता निर्मल कुमार बैंक प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। रत्नेश ने बताया कि वर्षों की मेहनत और निरंतर अध्ययन के बाद यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और धैर्य से सफलता अवश्य मिलती है। कृषि विभाग में वह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मृदा परीक्षण, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.