कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट बने आशुतोष
मऊ, जून 27 -- मऊ, संवाददाता। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इजरार पोस्ट कटिहारी निवासी आशुतोष कुमार पुत्र अशोक कुमार ने पहले ही प्रयास में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशुतोष कुमार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट नॉर्बर्ट स्कूल धरौली (घोसी) से पूरी की। इसके बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से स्नातक किया। स्नातक के बाद वह लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। लगातार मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- धनवार के आशीष बने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी यह भी पढ़ें- कृषि प्राविधिक सहायक पद पर विशाल का चयन यह भी पढ़ें- एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर अशोक का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.