पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कृषि विभाग के नेतृत्व में मेदिनीनगर में शुक्रवार को जिले में संभावित सुखाड़ से बचने के लिए जिला आकस्मिक योजना की बैठक की गई। यह भी पढ़ें- बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट, 15 जून तक सभी तैयारियां पूरी करने का टास्कबैठक का उद्देश्य बैठक में किसानों को मिश्रित खेती और कम पानी के साथ कम समय में बेहतर उत्पादन देने वाले फसलों की चुनाव करने की सलाह दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार वर्मा ने फसल प्रबंधन निति के तौर पर बताया कि किसान धान में कम समय में तैयार होने एवं सुखा रोधी किस्मों का चुनाव करें। मिश्रित खेती के रूप में अरहर के साथ उरद, मुंगफली, मड़ुआ, ज्वार की खेती करें। बरसात के पानी को रोकने के लिए खेतों की मेड को मजबूत और खेतों की गहरी जुताई करें। टांड़ भूमि में धान की खेती से हटकर मोटे...