मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने विभागीय टीम के साथ ऑपरेशन फार्मर फ्रेंड्स के तहत कूकडा रोड के समीप छापेमारी कर उर्वरक का एक अवैध गोदाम पकड़ा है। जिसमें बायोस्टिमुलेंट्स माइक्रो आदि के लगभग 250 अवैध पेटी पकड़ी है। टीम ने जिसमें से तीन नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। उपलब्ध उर्वरक और बायोस्टिमुलेंट्स को कब्जे में लेकर उक्त गोदाम को सील कर दिया। वहीं इसकी जानकारी डीएम उमेश मिश्रा को दी। उधर, नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है。 यह भी पढ़ें- किसानों को फतेहपुर-माजरी में ही मिलेगी खादजिला कृषि अधिकारी का निरीक्षण जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर रतन मार्केट, ग्राम-कूकडा के परिसर में न्यूट्रीकेयर बायो साईंस, बरेली के गोदाम का निरीक्षण ...