हरदोई, मार्च 19 -- हरदोई। प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने पर गांधी भवन में कृषि, पशुपालन एवं उद्यान विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीते नौ वर्षों में संचालित योजनाओं और उनकी उपलब्धियों की जानकारी किसानों को दी गई। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया जनपद में कृषक ऋण मोचन योजना के तहत 1,22,850 किसानों का 69,261.47 लाख रुपये का कर्ज माफ किया गया। बीज वितरण योजना के अंतर्गत 1,60,918 कुंतल बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा 30,000 कुंतल बीज निःशुल्क मिनीकिट के रूप में वितरित किए गए। कृषि यंत्रीकरण के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया गया। पीएम कुसुम योजना के तहत 2,396 सोलर पंप स्थापित किए गए, जबकि पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 35,206 किसानों को 19.31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.