बांका, मार्च 20 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के साहबगंज पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव में गुरुवार को दो खेतों में अरहर फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया। यह प्रयोग प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें दो खेतों का चयन कर जीसीईएस ऐप के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस कार्य का निरीक्षण राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के वरीय सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने किया। कृषि पदाधिकारी ऋचा सिंह ने बताया की फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य फसल के उत्पादन दर का आकलन करना है। इसके आधार पर केंद्र एवम् राज्य सरकार द्वारा कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर कार्य किया जाता है। फसल कटनी प्रयोग के मौके पर किसान सलाहकार मुकेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार पंडित, प्रफुल्ल कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रियर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.