चतरा, फरवरी 26 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा टरफा (टीआरएफए) योजना अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस सह गोष्ठी का आयोजन सबानो पंचायत के बारा ग्राम में किया गया। गोष्ठी में किसानों के बीच कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया ।साथ ही प्रभारी बीटीएम राजेश कुमार, अश्विनी कुमार एवं अमन राज के द्वारा संयुक्त रूप से किसानों को कृषि से संबंधित मिट्टी की जांच, पम्प सेट, पीएम कुसुम योजना,कृषि यंत्रीकरण योजना,जिला स्तरीय प्रशिक्षण,टपक सिंचाई एवं कीटनाशक दवाओं के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रभारी बीटीएम राजेश कुमार, एग्रीकलिनिक के अश्विनी कुमार सिंह,अमन राज,कृषक मित्र द्वारिका यादव सहित किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.