कृषि विभाग के 203 लिपिकों का तबादला
पटना, जून 15 -- कृषि विभाग के 17 प्रधान लिपिक समेत 203 लिपिकों का तबादला किया गया है। ये सभी जिला, अनुमंडल और राज्य मुख्यालय में पदस्थापित थे। तबादला किए गए लिपिकों में 51 उच्च वर्गीय लिपिक हैं। तबादले में 135 निम्नवर्गीय लिपिक शामिल हैं। इस संबंध में सोमवार को कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि तबादला किये गये कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए जगहों पर योगदान करना है। सभी नियंत्री पदाधिकारियों से स्थानांतरित किए गए कर्मियों को नए स्थान पर योगदान के लिए विरमित करने का भी आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.