संतकबीरनगर, मई 31 -- संतकबीरनगर,हिन्दुस्तान टीम। जिला कृषि अधिकारी ने हैंसर खेत्र में छापेमारी कर बीज का 19 नमूना सील किया है। इस दौरान पेस्टीसाइड के तीन नमूना सील कर जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की यह कार्रवाई किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद और बीज मुहैया कराने के बावत की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हैंसर बाज़ार क्षेत्र स्थित बीज की दुकानों पर औचक निरीक्षण कार्रवाई बीज की गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने व नकली बीजों के व्यापार की रोकथाम के लिए की गई है। कार्रवाई के दौरान 10 दुकानों से संदिग्धता की स्थिति में बीज के 19 नमूने लिए गए। जिन्हे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसमे धान का 15 नमूना, माक्का का दो और सूडान घास का दो नमूना...