जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- फोटो - रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता यह भी पढ़ें- 1000 हेक्टेयर में होगी सरसों की खेती, मूंगफली का भी बढ़ेगा रकबा जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए पीएम-आरकेवीवाई/केवाई के तहत आत्मनिर्भरता के लिए दलहन मिशन की वार्षिक कार्ययोजना का जिला स्तर पर गठित दलहन जिला संचालन समिति ने अनुमोदन किया गया। डीसी ने जिले में दलहन फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के अलावा किसानों को गुणवत्तापूर्ण और उन्नत बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, एफपीओ और बिरसा कृषक पाठशाला को सक्रिय रूप से जोड़ते हुए बीज उत्पादन एवं वितरण का लक्ष्य पूरा करने को कहा। किसानों को नई तकनीक और उन्नत कृषि...