गोड्डा, फरवरी 18 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज मुर्मू ने की। जबकि प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे।बैठक के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही डिजिटल फसल सर्वे में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर उसके कार्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बीटीएम श्री ठाकुर ने कृषक मित्रों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने, समय पर सर्वे कार्य पूर्ण करने तथा किसानों को कृषि संबंधी नवीन जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में योजना...