शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न तहसीलों में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 11 संदिग्ध कीटनाशक नमूने जांच के लिए लिए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुवायां तहसील में 7 प्रतिष्ठान बंद मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 3 दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खाद दुकानों में चल रहा छापेमारी अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.