मऊ, दिसम्बर 1 -- मऊ, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी सोमपाल के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सोमवार दोहरीघाट में छापेमारी किया। इस दौरान एक दुकान से भारी मात्रा में नकली खाद्य बरामद किया। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी से अफरा-तफरी मची रही। नकली खाद्य को जब्त करते हुए जांच के भेजा गया है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने सख्ती के साथ चेताया कि किसी भी कीमत पर नकली खाद्य की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...