कृषि विभाग का 922 दुकानों पर छापा
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- सीतामढ़ी। खरीफ फसलों की खेती जिले में लगभग 88 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। खेती के इस महत्वपूर्ण दौर में किसानों की उर्वरकों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से उर्वरक निरीक्षकों की ओर से जिले के 922 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पांच प्रतिष्ठानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि 739 प्रतिष्ठानों का उर्वरक विपणन प्राधिकार पत्र रद्द किया गया। उन्होंने बताया कि सभी कृषि समन्वयकों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं अनुमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.