कौशाम्बी, फरवरी 10 -- चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसने कुसुम योजना के तहत सोलर सबमर्सिबल लगवाने के लिए अपने पिता के नाम से आवेदन किया था। 26 दिसंबर 2025 को अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम राहुल शर्मा और अपने को कृषि विभाग मंझनपुर का अफसर बताया। आरोपी ने योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से एक लाख 65 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.