कौशाम्बी, मार्च 9 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद संबंधित किसान के खेत की उर्वरता में क्या सुधार हुआ एवं उत्पादकता में वृद्धि आदि जानकारी प्राप्त की। कहा कि इन कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। एआर-कोऑपरेटिव को आगामी दिनों में मांग को दृष्टिगत रखकर जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य...