रामगढ़, सितम्बर 25 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, आत्मा, मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य, उसके विरुद्ध प्राप्त उपलब्धियों और लंबित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि किसानों, पशुपालकों एवं अन्य पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए पदाधिकारी योजनाओं की नियमित निगरानी करें और क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति का जायजा लें। य...