हाजीपुर, अप्रैल 4 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, बौद्धिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण के लिए यहां कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे। कृषि विज्ञान केन्द्र में महुआ, लालगंज, पातेपुर एवं हाजीपुर प्रखंड के मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टीम शैक्षणिक भ्रमण में शामिल थे। भ्रमण पर आए बच्चों ने कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों को करीब से देखा और समझा। कार्यक्रम में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ. कविता वर्मा, कृषि अभियंत्रण के कुमारी नम्रता, वैज्ञानिक उद्यान जूना देखो ने विद्यार्थियों को कृषि से जुड़े व्यवसाय, कृषि में रोजगार की संभावनाएं तथा कृषि शिक्षा के विभिन्न आयामों की विस्तार से जान...