सीवान, मार्च 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में सोमवार को मधुमक्खी पालन का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, बिहार कौशल विकास मिशन व आरपीएल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्घाटन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, कृषि वैज्ञानिकों व प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियों को मधुमक्खी पालन के महत्व, इससे संबंधित तकनीकों के बारे में व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक गुर सिखाए जाएंगे। ट्रेनिंग लेकर युवा स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षुओं को पूर्वार्जित ज्ञान प्रमाणन(आरपीएल) के तहत प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.