कौशाम्बी, जुलाई 12 -- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पौधरोपण महायज्ञ अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र कौशाम्बी द्वारा व्यापक पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर में वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विकास खं...