कृषि विज्ञान केंद्र में सेबी का स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- कृषि विज्ञान केंद्र ठाकुरद्वारा में सोमवार को सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के तत्वावधान में ''स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 50 किसानों ने भाग लिया। स्मार्ट ट्रेनर आलोक कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत की कमाई का निवेश सोच-समझकर और सुरक्षित माध्यमों में करना चाहिए। उन्होंने वित्तीय साक्षरता, निवेश से जुड़े जोखिमों तथा साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर पौध सुरक्षा वैज्ञानिक दीपक कुमार ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए घनजीवामृत और तरल जीवामृत तैयार करने की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.