पूर्णिया, जून 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ परिसर में भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय से आई रावे छात्राओं का अंतिम मूल्यांकन एवं परीक्षा आयोजित कर छह माह से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय से आए वैज्ञानिक डॉ. एन. के. शर्मा एवं डॉ. रणवीर कुमार समन्वयक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. अतीश सागर एवं डॉ. राबिया परवीन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छह माह के प्रशिक्षण काल में किए गए कार्यों और अनुभवों को पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक...