पूर्णिया, मार्च 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में सोमवार को अनुसूचित जाति उप योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गरमा मौसम की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई तथा सब्जी और मूंग के बीज वितरित किए गए। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने कहा कि गरमा मौसम में सब्जियों की खेती स्वास्थ्य के साथ-साथ आय बढ़ाने का भी बेहतर माध्यम है। इस दौरान कृषक महिलाओं को भिंडी, साग, खीरा, नेनुआ, बोरा, कद्दू, कोहरा, तरबूज, धनिया और बीन्स सहित विभिन्न सब्जियों के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा किसानों को गरमा मौसम में उन्नत खेती के लिए मूंग के बीज भी दिए गए। उन्होंने बताया कि मूंग दलहनी फसल है, जिससे दाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.