पूर्णिया, फरवरी 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में आत्मा कटिहार की ओर से 30 प्रगतिशील किसानों का बाह्य परिसर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं समेकित कृषि तकनीकों से अवगत कराना रहा ताकि वे खेती के साथ अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने किसानों को कृषि प्रणाली के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान, गेहूं और मक्का की पारंपरिक खेती के साथ गोपालन, मत्स्य पालन, बतख पालन, कुक्कुट पालन, उद्यान और वानिकी को जोड़कर उत्पादन और आय में दो से चार गुना तक वृद्धि संभव है। उन्होंने समेकित कृषि प्रणाली को पर्यावरण अनुकूल बताते हुए कहा कि इसमें विभिन्न कृषि पद्धतियां एक-दूसरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.