कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू
मऊ, सितम्बर 22 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बटन मशरूम उत्पादन द्वारा आय एवं रोजगार सृजन का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ.परमेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों व किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों के लिए निश्चित तौर पर लाभकारी सिद्ध होगा। बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से बटन मशरूम की खेती सीखकर न केवल किसान अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं, बल्कि इससे मऊ जनपद में मशरूम के उत्पादन को भी नई दिशा और रफ्तार मिलेगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.विनय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी किसान भाइयों का स्वागत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.