कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मित्रों को आधुनिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण
गोपालगंज, अगस्त 1 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को इफको किसान मित्र समूह के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को नैनो उर्वरकों, जैविक उत्पादों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनुपमा कुमारी, वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सीप्रिया दास, डॉ. नवीन कुमार एवं अंशु गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैव उर्वरक, सागरिका व बायो डिकम्पोजर के वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया गया। उनके लाभ एवं फसलों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.